• HI
    • AR Arabic
    • CS Czech
    • DE German
    • EN English
    • ES Spanish
    • FA Farsi
    • FR French
    • HI Hindi
    • HI English (India)
    • HU Hungarian
    • HY Armenian
    • ID Bahasa
    • IT Italian
    • JA Japanese
    • KO Korean
    • MG Malagasy
    • MM Burmese
    • NL Dutch
    • NL Flemish
    • NO Norwegian
    • PT Portuguese
    • RO Romanian
    • RU Russian
    • SV Swedish
    • TA Tamil
    • TH Thai
    • TL Tagalog
    • TL Taglish
    • TR Turkish
    • UK Ukrainian
    • UR Urdu
Publication date 6 जन. 2026

होशियार रहें और हमेशा दुआ करते रहें।

Publication date 6 जन. 2026

आपको ‘३ राजाओं का दिन’ मुबारक़!

आज हम उस पल को याद करते हैं, जब यीशु मसीह, पहली बार दुनिया के सामने ज़ाहिर हुआ — और जब ३ राजा (मैजाई), एक नए सितारे को ढूँढ़ते हुए, उससे मिलने आये थे। इसी दिव्य प्रकाशन को ‘एपिफ़नी’ के नाम से मनाया जाता हैं —वह लम्हा जब उद्धारकर्ता की पहचान संसार पर उजागर हुई। (मत्ती २:१-१२)।

जहाँ क्रिसमस का समय (या आगमन), ‘सक्रिय इंतजार’ पर ज़ोर देता है, वहीं एपिफ़नी, ‘सक्रिय तलाश’ पर ज़ोर देती है। और हर ईमान के सफ़र की शुरुआत भी यहीं से होती है: एक ऐसा दिल जो ख़ुदा को सक्रिय रूप से तलाश करता है।

मैजाई, जो यीशु मसीह की तलाश में यरूशलेम आए, ज्योतिष थे — वे लोग जो सितारों और आकाशीय संकेतों के अध्ययन में लगे रहते थे। एक दिन, उन्होंने आसमान में एक चिन्ह देखा: एक ऐसा सितारा जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखा था।

हम उनसे यह सीख सकते हैं कि रूहानी तौर पर होशियार और सतर्क रहना कितना अहम है – यह कि हमारी ज़िंदगी और आसपास उन संकेतों के प्रति जागरूक रहना चाहिए, जिनसे ख़ुदा काम कर रहा हैं। सक्रिय तलाश, सक्रिय नज़र से शुरू होती है।

बाइबल कहती है:

*”होशियार और संजीदा रहें, तुम्हारा दुश्मन, शैतान, किसी को निगलने के लिए मौके की तलाश में, शेर की तरह गुर्राता हुआ इधर-उधर घूम रहा है।” १ पतरस ५:८ 

और:

*”हर समय, हर तरह की दुआओं और अर्ज़ीयों के साथ, आत्मा में दुआ करें। इसी ध्यान में सतर्क रहें और हमेशा ख़ुदा के लोगों के लिए दुआ करते रहें।”इफिसियों ६:१८ 

मेरे पसंदीदा उपदेशक, जोसेफ प्रिंस हमेशा कहते हैं:

“अगर आपको आपकी ज़िंदगी या इस दुनिया में ख़ुदा का कार्य समझ में नहीं आ रहा हैं, तो एक तरीक़ा है - शैतान के हरक़तों पर नज़र डाले और उसे उलटा करके देखें। क्योंकि जो काम शैतान बिगाड़ रहा है, ख़ुदा उसी को पुनः स्थापित कर रहा है।”

कॅमरॉन और मैंने अपने ज़िंदगी में इसे आज़माया है। अक़सर, हमने देखा है कि जिन क्षेत्रों में हमें सबसे ज़्यादा विरोध या मुश्किलों और असफ़लताओं का सामना करना पडा हैं, वहीँ हमे सबसे बड़ी कामयाबियाँ भी हासिल हुई हैं।

आज एक पल के लिए ठहरकर अपने ज़िंदगी पर ग़ौर करें। क्या ख़ुदा का कोई रूहानी चिन्ह नज़र आ रहा है? क्या हाल ही में कोई “नया सितारा” आपकी ज़िंदगी में रोशन हुआ है? क्या कुछ नई बात ने आपके ध्यान को खींचा है?

दुआ में ख़ुदा से पूछें कि क्या वह आपसे क्या कहना चाहता है।

आप एक चमत्कार हैं।

Jenny Mendes
Author

Purpose-driven voice, creator and storyteller with a passion for discipleship and a deep love for Jesus and India.